फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron variant: people are not following the Covid protocol even after increasing infection

ओमिक्रॉन वैरिएंट: सर्वे में खुलासा- बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग नहीं कर रहे कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Wed, 15 Dec 2021 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

लोकल सर्किल के इस सर्वे में देशभर के 303 जिलों के 25,000 से अधिक लोगों की राय ली गई। सर्वेक्षण में लोगों से यह पूछा गया कि उनके शहर/जिले/क्षेत्र के लोग अब सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किस तरह कर रहे हैं। इसके जवाब में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन अब नाममात्र या शून्य है...

विज्ञापन
Omicron variant: people are not following the Covid protocol even after increasing infection
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लगातार कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद भारत में सामाजिक दूरी के अनुपालन में कोताही देखने को मिल रही है। लोकल सर्किल के एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है। हाल ही में लोकल सर्किल ने सर्वे से यह पता लगाने की कोशिश की क्या ओमिक्रॉन के बाद लोग सजग हुए हैं। सर्वे के नतीजे कहते हैं कि देश में टीका लगवा चुके लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और रोजाना आने वाले संक्रमण के मामले 10,000 से नीचे आ गए हैं। ऐसी स्थिति में लोग सामाजिक दूरी को लेकर कोताही बरतने लगे हैं। इसके उलट महामारी से बचाव का एकमात्र और पक्का उपाय मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का अनुपालन करना ही है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों और महामारी से जुड़े विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन को लेकर चिंता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे चिंता वाला स्वरूप बताया है। कुछ ही सप्ताह में दुनिया के 60 से अधिक देशों में ओमिक्रॉन के मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन


लोकल सर्किल के इस सर्वे में देशभर के 303 जिलों के 25,000 से अधिक लोगों की राय ली गई। सर्वेक्षण में लोगों से यह पूछा गया कि उनके शहर/जिले/क्षेत्र के लोग अब सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किस तरह कर रहे हैं। इसके जवाब में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन अब नाममात्र या शून्य है। केवल 11 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि 30-60 फीसदी लोग अब भी इनका अनुपालन कर रहे हैं। वहीं दो फीसदी का कहना था कि 60-90 फीसदी लोग इन दिशानिर्देशों का अनुपालन कर रहे हैं। वहीं चार फीसदी ने इस पर कोई राय नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed