फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Live: बीते 24 घंटे में आठ ओमिक्रॉन संक्रमित, गुजरात और महाराष्ट्र में आए केस, देश में अब कुल 153 मामले

Sun, 19 Dec 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 10:50 PM IST
खास बातें

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। ओमिक्रॉन से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Omicron Live cases in india, Coronavirus cases in india, Health ministry all updates
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:58 PM, 19-Dec-2021

विदेश से बंगाल लौटे दो लोग कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

विदेश से शहर लौटे दो व्यक्तियों में रविवार की सुबह कोविड-19 की पुष्टि हुई है और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित हैं या नहीं। 
10:47 PM, 19-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हुई

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि रविवार को मिले छह नए मरीजों में से दो का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था। दो अन्य इंग्लैंड से और एक पश्चिम एशिया से लौटा था। इनमें से पांच का टीकाकरण हो चुका है और इनमें से दो मरीज महिलाएं हैं। एक और नया मरीज पुणे जिले के जुन्नार का पांच वर्षीय एक लड़का है।

बयान में कहा गया है कि आज कुल छह मामले सामने आए। उनमें से चार मुंबई में हवाई अड्डे की स्क्रीनिंग के दौरान पाए गए। इन चार मरीजों में एक मुंबई, दो कर्नाटक और एक औरंगाबाद का है, जबकि दो का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था, दो अन्य ने इंग्लैंड की यात्रा की थी।
विज्ञापन
07:48 PM, 19-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के छह नए संक्रमित

महाराष्ट्र में रविवार को 902 नए मामले सामने आए। इस दौरान नौ लोगों की मौत हुई और 767 लोग ठीक हुए। यहां फिलहाल सक्रिय मामले 7,068 हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी छह मामले बीते 24 घंटे मेें रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
02:23 PM, 19-Dec-2021

गुजरात में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर नौ हुई

ब्रिटेन से हाल में गुजरात आया 45 वर्षीय एक प्रवासी भारतीय और एक किशोर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
12:54 PM, 19-Dec-2021

बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोग भी मिल रहे ओमिक्रॉन पॉजिटिव,

भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक चिंता की खबर सामने आई है। दरअसल, बिना किसी ट्रैवल हिस्टरी वाले लोग भी इससे संक्रमित होने लगे हैं। यहां तक कि सभी संपूर्ण टीकाकरण भी करवा चुके हैं।
10:00 AM, 19-Dec-2021

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7081 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,081 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 264 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि इस दौरान 7,469 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 AM, 19-Dec-2021

डेढ़ से तीन दिनों में दोगुनी हो रही ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि 89 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है और सामुदायिक प्रसारण वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से 3 दिनों में दोगुनी हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन उच्च स्तर की जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में तेजी से फैल रहा है। 
08:22 AM, 19-Dec-2021

ब्रिटेन में लग सकता है दो हफ्तों का लॉकडाउन

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दो हफ्तों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
08:13 AM, 19-Dec-2021

अगर सावधानी नहीं बरती तो मिलेंगे रोजाना 14 लाख केस

नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि अगर अभी नहीं चेते तो भारत में 14 लाख केस प्रतिदिन से अधिक हो सकता है। 
07:36 AM, 19-Dec-2021

Omicron Live: बीते 24 घंटे में आठ ओमिक्रॉन संक्रमित, गुजरात और महाराष्ट्र में आए केस, देश में अब कुल 153 मामले

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र 48 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 22 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, तेलंगाना में 20, गुजरात में 7, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। वहीं ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विशेषज्ञों ने फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सबसे खराब स्थिति आएगी तो दैनिक एक लाख से अधिक मामले आने की संभावना है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed