{"_id":"61ced03ec823a8227f11ecde","slug":"omicron-has-started-replacing-delta-variant-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Alert: भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की जगह ले रहा, गंभीर होती जा रही कोरोना की स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Omicron Alert: भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की जगह ले रहा, गंभीर होती जा रही कोरोना की स्थिति
Fri, 31 Dec 2021 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:09 PM IST
सार
पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में डेल्टा वैरिएंट की जगह लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। वहीं, देश में ओमिक्रॉन ने डेल्टा वैरिएंट को विस्थापित करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।
विज्ञापन
देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1270 हो गई है। मुंबई में शाम पांच बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर पाबंदी लगाई गई है तो बेंगलुरू में शाम छह बजे के बाद प्रमुख सड़कों को बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
मिजोरम में 9.69 फीसदी हुई संक्रमण दर
मिजोरम में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। यहां पर संक्रमण दर 9.69 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल सक्रिय संक्रमित 1658 हो गए।
विज्ञापन
अमेरिका में ओमिक्रॉन से संक्रमित बच्चों के मामलों ने डराया
अमेरिका में ओमिक्रॉन से संक्रमित बच्चों के मामलों ने डरा दिया है। संक्रमित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकन एकेडेमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर को लगभग एक लाख 99 हजार बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 28 दिसंबर को एक सप्ताह में औसतन 378 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 66.1 फीसदी ज्यादा थे।
ऑस्ट्रेलिया में टूटा एक दिन में सबसे अधिक मामलों का रिकार्ड
ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां कुछ दिन पहले 24 घंटे में आने वाले मामलों की संख्या पहली बार 10 हजार के पार गई थी। लेकिन, शुक्रवार को यह संख्या उस रिकॉर्ड को भी तोड़कर 32 हजार से अधिक तक पहुंच गई। 15 हजार से अधिक मामले सिडनी में आए हैं। पांच हजार मामले न्यू साउथ वेल्स राज्य के अन्य हिस्सों में आए हैं। विक्टोरिया राज्य में करीब छह हजार मामले मिले हैं।