फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron Death In India: first death from Omicron in the country Recorded In Maharashtra A person returned from Nigeria in Died

Omicron Death: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पहली मौत, महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे व्यक्ति की जान गई

Thu, 30 Dec 2021 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Dec 2021 09:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ के अस्पताल में भर्ती 52 साल के कोरोना मरीज की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे 28 दिसंबर को यहां भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Omicron Death In India: first death from Omicron in the country Recorded In Maharashtra A person returned from Nigeria in Died
कोरोना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में पहली मौत का मामला भी सामने आया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नाइजीरिया से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई। इनको 13 साल से मधुमेह था। इनकी मौत का कारण गैर-कोविड बताया गया।आज आई एनआईवी की रिपोर्ट से पता चला की यह व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में अब तक 450 ओमिक्रॉन संक्रमित 
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5,368 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 1,468 ज्यादा है। इस दौरान 1,193 संक्रमित ठीक हुए और 22 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल 18,217 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा यहां ओमिक्रॉन के नए 198 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में पाए गए 198 ओमक्रॉन संक्रमितों में से 190 केस सिर्फ मुंबई में रिकॉर्ड किए गए हैं। इस तरह राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।
विज्ञापन


देश में अब तक 961 केस
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक 23 राज्य और  केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। गुरुवार को ओडिशा में पांच नए मामले आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में ओमिक्रॉन के 961 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 320 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में अब तक 59 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दुनिया में अब तक कोरोना का नया वैरिएंट 121 देशों में फैल हो चुका है। अब तक दुनिया में ओमिक्रॉन के 3 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में अब तक कुल 59 ओमिक्रॉन संक्रमितों की जान जा चुकी है। सबसे पहले इस वैरिएंट का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में मिला था। हालांकि, अब यहां कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed