{"_id":"61ac5e086e14ea28213b34b3","slug":"omicron-corona-variant-person-infected-with-omicron-coronavirus-variant-also-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: दिल्ली में भी मिला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति, भारत में अब इस स्वरूप के पांच केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: दिल्ली में भी मिला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति, भारत में अब इस स्वरूप के पांच केस
Sun, 05 Dec 2021 12:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:06 PM IST
सार
Omicron Coronavirus Variant found in Delhi Latest News in Hindi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। वह तंजानिया से लौटा था।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अब भारत में भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति दिल्ली में भी पाया गया है। इसी के साथ देश में कोरोना के इस वैरिएंट से पीड़ित लोगों की संख्या पांच हो गई है। बताया गया है कि पीड़ित व्यक्ति तंजानिया से लौटा था।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। वह तंजानिया से लौटा था। उन्होंने कहा कि विदेश से लौटे 17 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं और उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। जैन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए।
जैन ने आगे कहा, "जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज एलएनजेपी में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। फाइल रिपोर्ट कल आएगी।"
विज्ञापन
भारत में इससे पहले कोरोना के चार केस मिल चुके हैं। इनमें से पहले दो केस कर्नाटक से सामने आए थे। जबकि शनिवार को एक केस गुजरात के जामनगर और एक मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया था।