फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron corona variant news: Centre urged nine states along with UP, Punjab, Uttarakhand to ramp up COVID-19 testing

कोविड-19 जांच की सुस्त रफ्तार: यूपी समेत नौ राज्यों को केंद्र ने लिखा पत्र, जांच बढ़ाने के निर्देश

Thu, 06 Jan 2022 02:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

केंद्र ने नौ राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना की धीमी जांच के कारण देश भर में ओमिक्रॉन व कोरोना की संक्रमण दर का सटीक पता लगाना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
Omicron corona variant news: Centre urged nine states along with UP, Punjab, Uttarakhand to ramp up COVID-19 testing
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने नौ राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना जांच की सुस्त रफ्तार पर चिंता जाहिर की है। केंद्र की ओर से यह पत्र तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और बिहार सरकार को लिखा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि वह अपने-अपने प्रदेश में कोविड-19 जांच को बढ़ाएं, जिससे संक्रमित व्यक्ति को चिह्नित कर उसे पृथक किया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने बढ़ते मामलों और सकारात्मकता दर के बीच कोविड-19 परीक्षण में गिरावट की ओर इशारा किया और कहा कि यह चिंता का कारण है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पर्याप्त परीक्षण के अभाव में संक्रमण के सही स्तर का पता लगाना मुश्किल है। 

विज्ञापन


टीकाकरण के बाद भी फैल रहा ओमिक्रॉन 
केंद्र की ओर से लिखा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। कई देशों में टीकाकरण के उच्च स्तर के बावजूद वहां पर कोविड-19 मामलों में अतिरिक्त उछाल देखा गया है। इसलिए कोरोना मामलों में अति गंभीरता की जरूरत है। केंद्र ने कहा कि सभी राज्य जांच में तेजी लाएं और अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच कर संक्रमित को भीड़ के बीच जाने से रोकें, जिससे संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके।  
विज्ञापन


कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले आए सामने
कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। बुधवार को कोरोना के करीब 58 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन बुधवार को देश भर में कोरोना का विस्फोट देखा गया और 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामलों में भी गुरुवार को बड़ा उछाल हुआ और एक दिन में सबसे ज्यादा 495 मामले सामने आए। इसके बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 2630 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed