फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OMG: uterus and fallopian tubes removed from the body of a young man

बंध्यापन का इलाज करवा रहे पुरुष के शरीर से निकला गर्भाशय और योनि, कभी पिता नहीं बन पाएगा युवक

Fri, 12 Jul 2019 07:03 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
OMG: uterus and fallopian tubes removed from the body of a young man
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। यहां बंध्यापन के इलाज के लिए आए 29 वर्षीय युवक के शरीर में महिला जननांग जैसे गर्भाशय, फेलोपियन ट्यूब और योनि पाया गया, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर के निकाल दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी तो सफल रही, लेकिन युवक कभी पिता नहीं बन पाएगा। 

विज्ञापन


जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने पिछले महीने युवक की सर्जरी की थी और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक में बेहद दुर्लभ गड़बड़ी है और अभी तक ऐसे सिर्फ 200 मामले ही सामने आए हैं। इसे ‘प्रेसिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम’ कहा जाता है। 
विज्ञापन


अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर वेंकट गीते ने बताया कि युवक की सर्जरी 26 जून को हुई है। उन्होंने बताया कि हमने युवक के शरीर से गर्भाशय, फेलोपियन ट्यूब, सर्विक्स और योनि का एक हिस्सा निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरआई में दिखे महिलाओं जैसे जननांग

डॉक्टर गीते ने कहा कि मरीज के शरीर के स्कैन से पता चला था कि उसका टेस्टिकल अभी भी शरीर के भीतर ही है। इस समस्या को सर्जरी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन जब हमने सर्जरी शुरू की तो हमें भीतर गर्भाशय जैसा अंग दिखा। उन्होंने कहा-

एमआरआई से पता चला कि उसके शरीर के भीतर फलोपियन ट्यूब, सर्विक्स और योनि जैसे स्त्री जननांग भी हैं।

डॉक्टर ने कहा, हालांकि सर्जरी सफल रही लेकिन युवक फिर भी कभी पिता नहीं बन सकेगा क्योंकि वह ‘एजोर्स्पमिया’ से ग्रस्त है। इसमें पुरूष के सीमेन में स्पर्म नहीं होता है। हालांकि युवक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed