फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   om mathur In future Modi will decide how the situation of LOC and LAC

भविष्य में मोदी तय करेंगे एलओसी एलएसी की स्थिति कैसी हो: माथुर

Sun, 12 Jul 2020 05:01 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
om mathur In future Modi will decide how the situation of LOC and LAC
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई
वरिष्ठ भाजपा नेता ओम माथुर ने शनिवार को कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही तय करेंगे कि हमारी सीमाओं पर स्थिति कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, चाहें व पाकिस्तान के साथ एलओसी हो या चीन सीमा पर एलएसी मोदी ही दोनों के हालात पर निर्णय करेंगे।
विज्ञापन


माथुर ने कहा कि आने वाले समय में मान के चलिए कि प्रमुख देशों को बीच में रखकर मोदी जी ही एलओसी और एलएसी के लिए एक दिशा तय करेंगे। दुनिया के बड़े देश इसकी गवाही देंगे और पीएम मोदी सीमाओं पर फैसले लेंगे। उनके फैसले को सभी स्वीकार करेंगे और उसका सम्मान भी होगा। इसके बाद जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा। माथुर ने कहा, जिस तरह से मोदी ने चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को संभाला है आज पूरी दुनिया उनकी ओर नेतृत्व करने के इरादे से देख रही है।
विज्ञापन


राहुल पर साधा निशाना

ओम माथुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल को एलओसी और एलएसी के बारे में पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ानी चाहिए। एक दिन वे बोले की चीन ने हमारी जमीन ले ली। अब वे जानना चाहते हैं कि केंद्र हमारी जमीन पर चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए क्या कर रही है। ये उनके नाना नेहरू के समय से शुरू हुआ। अब अगर वह इतिहास खुद नहीं पढ़ सकते तो अपनी टीम से कहें कि वह उन्हें समझाएं। ताकि वह सरकार से सही सवाल पूछ सकें। उन्होंने दोहराया कि चीन सेना कभी भारत में आई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed