{"_id":"5f0a59e859a22010500f85cc","slug":"old-man-does-not-want-to-go-back-to-america-petition-filed-in-kerala-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के देश अमेरिका नहीं लौटना चाह रहे विदेशी बुजुर्ग, केरल हाईकोर्ट में दी याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुद के देश अमेरिका नहीं लौटना चाह रहे विदेशी बुजुर्ग, केरल हाईकोर्ट में दी याचिका
Sun, 12 Jul 2020 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
john pierce
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर मार्च से लगी रोक के चलते अब भी हजारों विदेशी नागरिक भारत में फंसे हैं। ये लोग घर जाने की राह देख रहे हैं, लेकिन केरल में पांच महीने से रुके 74 साल के जॉनी पियर्स अमेरिका वापस जाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
पियर्स ने कहा, अमेरिकी सरकार लोगों को कोरोना से बचाने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही। जबकि केरल में अब तक सिर्फ 27 लोगों की मौत हुई है। इसलिए मैं वापस नहीं जाना चाहता। पियर्स ने इसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
पियर्स ने कहा, रहने के लिहाज से केरल बहुत खूबसूरत जगह हैं। यहां मैं पांचवीं बार आया हूं। आमतौर पर मैं यहां छह महीने रुकता हूं। इस जगह को अमेरिका के लोगों को दिखाना चाहता हूं। पियर्स अभी कोच्चि में रह रहे हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में टूरिस्ट वीजा को बिजनेस वीजा में बदलने की याचिका डाली है।
विज्ञापन
वह टूरिस्ट वीजा पर 26 फरवरी को भारत आए थे। अमेरिकी नागरिक के वकील ने बताया, टूरिस्ट वीजा पर भारत आने वाला कोई भी विदेशी यहां 180 दिन तक रह सकता है। पियर्स की अवधि 24 अगस्त को पूरी हो रही है। हमने टूरिस्ट वीजा को बिजनेस वीजा में बदलने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी