फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   old age women talking about gandhi in english is going viral, people want tharoor to giver her marks

वायरल हो रहा है अंग्रेजी बोलती बुजुर्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- कितने अंक देंगे थरूर

Mon, 02 Mar 2020 02:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
old age women talking about gandhi in english is going viral, people want tharoor to giver her marks
बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम भगवानी देवी है। वीडियो में दादी काफी अच्छी अंग्रेजी बोलती हुई दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने हुए दादी से जब कोई शख्स महात्मा गांधी के बारे में बोलने को कहता है तो वह अंग्रेजी में बोलना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन


वीडियो में दादी कहती हैं, 'महात्मा गांधी विश्व के एक महान आदमी थे। वे राष्ट्रपिता थे। वह हिंदू और मुसलमान दोनों से ही प्यार करते थे। इसके अलावा वह साधारण जीवन जीते थे। उनकी समाधि राजघाट पर है।' दादी उनके बारे में सभी बातें अंग्रेजी में ही बोलती हैं। वीडियो को अब तक 308 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 16.7 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल बोथरा ने लिखा, 'महिला के अंग्रेजी टेस्ट के लिए आप 10 में से कितने अंक देंगे।' दूसरे ट्वीट में उन्होंने शशि थरूर को टैग करते हुए लिखा कि यह जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अब शरूर और महिला के बीच कांटे का मुकाबला होगा।

बता दें कि शशि थरूर को उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। कई बार ट्विटर पर उनकी लिखी बातों को समझने के लिए लोगों को शब्दकोश का सहारा लेना पड़ता है। जहां लोग महिला के वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। वहीं यह भी कह रहे हैं कि ग्रामीण दिखने वाली महिला को काफी ज्ञान है और उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है। इलके अलावा कुछ लोग उनकी उम्र और आत्मविश्वास के लिए उन्हें 10 में से 11 नंबर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed