{"_id":"5bd7e3c7bdec2269871ee66f","slug":"ola-driver-thrashed-by-protesters-for-working-during-indefinite-strike-called-by-ola-and-uber","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ओला उबर हड़ताल का समर्थन नहीं करने वाले चालक को साथियों ने पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: ओला उबर हड़ताल का समर्थन नहीं करने वाले चालक को साथियों ने पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भांडुप
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की साथी ड्राइवरों ने पिटाई की
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कैब सेवा देने वाले ओला और उबर चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। यह हड़ताल अब हिंसक रूप लेती जा रही है। हड़ताल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कैब चालक की चार कैब चालक पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित चालक का नाम संपत पाटिल है। उसका गुनाह केवल इतना था कि वह हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
संपत पुणे से मुंबई सवारी लेकर पहुंचा। इसके बाद उसे भांडुप में दूसरी सवारी की बुकिंग मिली। जब वह भांडुप पहुंचा तो हड़ताल में शामिल चालकों ने उसकी पिटाई कर दी। केवल इतना ही नहीं उसके कपड़े उतारवाकर उठक बैठक भी करवाई। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके चारों आरोपी चालकों को हिरासत में ले लिया है। ओला और उबर के चालक 22 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
हड़ताल करने वाले चालक पेमेंट में बढ़ोतरी करने के साथ ही अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इस हड़ताल को तोड़ने के लिए दोनों कंपनियां चालकों से लगातार बात कर रही हैं। सोमवार को महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ के सचिव सुनिल बोरकर ने बताया कि हमारी 80 फीसदी मांगों को मान लिया गया है। मंगलवार को संघ के अधिकारी महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त से मुलाकात करके हड़ताल खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन