फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oil marketting companies not make any changes in lpg gas cylinder in November citizens will get benefit

LPG गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है नई कीमत

Sun, 01 Nov 2020 11:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 01 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
oil marketting companies not make any changes in lpg gas cylinder in November citizens will get benefit
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों के लिए एक राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानि कि अब बढ़ते प्याज, आलू और दाल की कीमतों के बीच लोगों को रसोई गैस में राहत मिल सकती है।

विज्ञापन



इसके पहले अक्तूबर महीने में भी एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी ने रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि 19 ग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 78 रुपये का इजाफा किया गया है। आखिरी बार 14 किलो वाले गैस सिलेंडर में जुलाई 2020 को चार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, यानि कि अक्तूबर महीने में जो दाम थे वही नवंबर महीने में भी रहेंगे। दिल्ली में 14.2 किलो वाले बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 594 रुपये स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है। इसके अलावा चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपये है और कोलकाता में 620 रुपये प्रति 14 किलो गैस सिलेंडर देने होंगे। अगर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं तो उसमें कमर्शियल गैस सिलेंडर शामिल है।

19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, सबसे ज्यादा वृद्धि चेन्नई में 78 रुपये की हुई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1,354 रुपये देने होंगे। कोलकाता और मुंबई में इन सिलेंडर में 76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1,396 रुपये और मुंबई में यह कीमत 1,189 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के 1,241 रुपये देने होंगे।

बदल गया गैस सिलेंडर के डिलिवरी का तरीका
एक नवंबर से एलपीजी गैस गैस सिलेंडर की डिलिवरी का तरीका भी बदल गया है। अब होम डिलिवरी के लिए ग्राहकों को वन टाइम पासवर्ड की जरूरत होगी। तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की चोरी से बचने के लिए इस तरीके को अपना रही हैं। इस नए सिस्टम को डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड के नाम से जाना जाएगा। 


इसके तहत ग्राहकों को तब तक डिलिवरी नहीं की जाएगी, जब तक वो अपने फोन में वन टाइम पासवर्ड को ना दिखा दें। शुरुआती समय में इस योजना को देश के 100 शहरों में लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed