फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   official sources says central Government has prepared the blueprint of the Vikas Bharat Sankalp Yatra campaign

Modi Government: 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' अभियान का खाका तैयार, इन योजनाओं पर फोकस

Sat, 21 Oct 2023 06:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

अधिकारिक सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' संतृप्ति अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान देश के सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
official sources says central Government has prepared the blueprint of the Vikas Bharat Sankalp Yatra campaign
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति में तेजी लाने की बात कही थी। सूत्रों की माने तो उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि वह चाहते हैं कि उनकी सभी योजनाएं अगले छह माह में पूर्ण संतृप्त हो जाए। वहीं एक कैबिनेट बैठक में उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। साथ ही ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि क्या सभी कल्याणकारी योजनाओं लाभार्थियों तक पहुंच रही है या नहीं। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो वह इसमें तेजी लाएं।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का खांका तैयार
अधिकारिक सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' संतृप्ति अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान देश के सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। योजना के तहत चलने वाले 'रथ' लाभार्थियों तक पहुंचने और उनका नामांकन करने के लिए यात्रा करेंगे। सूत्रों की माने तो दीपावली के बाद इस कार्यक्रम का आगाज हो सकता है, जो कई हफ्तों तक चलेगा।
विज्ञापन


इन योजनाओं पर प्रमुख फोकस
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना आदि आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, कौशल विकास योजनाओं, विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति की आवश्यकता पर बल दिया है और कहा है कि ऐसा दृष्टिकोण किसी भी भेदभाव को दूर करता है और प्रत्येक योग्य नागरिक के लिए कल्याणकारी पहल करता है। संतृप्ति अभियान तब आया है जब सत्तारूढ़ भाजपा मोदी के नेतृत्व में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed