{"_id":"5cc0fed6bdec225f793a06a5","slug":"officer-sought-clarification-for-wrong-complaint-filed-against-pm-modi-on-balakot-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के बालाकोट वाले बयान की गलत शिकायत दर्ज करने पर अधिकारी से जवाब तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के बालाकोट वाले बयान की गलत शिकायत दर्ज करने पर अधिकारी से जवाब तलब
Thu, 25 Apr 2019 05:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालाकोट एयरस्ट्राइक के नाम पर वोट मांगने के मामले में आचार संहिता उल्लंघन की गलत शिकायत दर्ज करने वाले अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में की गयी शिकायत को उपयुक्त तरीके से दर्ज नहीं किये जाने के कारण आयोग के शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत को निस्तारित श्रेणी में दर्शाया जा रहा है, जबकि आयोग के समक्ष अभी यह मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल में मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी सभा में युवाओं से बालाकोट हवाई हमले को अंजाम देने वालों के नाम पर वोट देने की अपील की थी। महेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये आयोग के समक्ष इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत को संबद्ध अधिकारी ने आयोग के शिकायत निवारण पोर्टल पर उपयुक्त तरीके से दर्ज नहीं किया, जिससे पोर्टल पर इसका स्टेटस ‘‘निस्तारित’’ श्रेणी में दिख रहा है।
विज्ञापन
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त अधिकारी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत का ऑनलाइन विवरण उपयुक्त प्रक्रिया के तहत दर्ज करने पर इसके निस्तारण के स्टेटस में ‘चुनाव आयोग मुख्यालय को विचारार्थ भेजी गयी’ श्रेणी में दर्शाया जाना चाहिये था। इस बीच आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान सेना और सैन्य अभियानों के राजनीतिक इस्तेमाल संबंधी विभिन्न नेताओं के खिलाफ दर्ज अन्य शिकायतों पर भी शीघ्र फैसला कर लिये जाने का विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज इस तरह की शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। इन पर जल्द ही फैसला आ जायेगा। आयोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी की सेना’ संबंधी बयान पर उन्हें पहले ही आगाह कर चुका है कि वह भविष्य में इसका ध्यान रखें। आयोग द्वारा मोदी और शाह के बयानों की विस्तृत जांच की जा रही है।