{"_id":"5d41ffea8ebc3e6cdf2c957c","slug":"of-the-court-refuses-aircel-maxis-deal-and-case-cbi-and-ed-had-demanded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल मैक्सिस डील केस की सुनवाई टालने से इनकार, सीबीआई और ईडी ने की थी मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरसेल मैक्सिस डील केस की सुनवाई टालने से इनकार, सीबीआई और ईडी ने की थी मांग
Thu, 01 Aug 2019 02:24 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
aircel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरसेल मैक्सिस डील मामले की सुनवाई अगस्त के आखिर तक स्थगित करने की सीबीआई व ईडी की मांग बुधवार को अदालत ने खारिज कर दी। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को तय है। जांच एजेंसियों ने इसे आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सुनवाई पहले से तय तारीख पर ही होगी। इसलिए जांच एजेंसियां पहले से तय एक अगस्त की तारीख पर कोर्ट में पेश हों। कोर्ट ने 30 मई को इस मामले में पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक एक अगस्त तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पिछली तारीख पर सुनवाई तीन हफ्ते के लिए स्थगित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सिंगापुर से साक्ष्य लाने में समय लगेगा। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की थी।
विज्ञापन