फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Of 17 encounters in Gujarat, 3 fake declared, 9 policemen sued for the trial

गुजरात की 17 मुठभेड़ में से 3 फर्जी घोषित, 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की सिफारिश

Sat, 12 Jan 2019 04:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 12 Jan 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Of 17 encounters in Gujarat, 3 fake declared, 9 policemen sued for the trial
supreme court - फोटो : PTI

गुजरात में 2002 से 2006 के बीच हुई 17 में से 3 मुठभेड़ को जस्टिस एचएस बेदी जांच कमेटी ने फर्जी घोषित कर दिया है। शीर्ष अदालत में दाखिल करने के करीब एक साल बाद खोली गई कमेटी की रिपोर्ट में समीर खान, कासम जाफर और हाजी हाजी इस्माइल की मुठभेड़ में मौत को प्रथम दृष्टया फर्जी माना है। साथ ही इन मुठभेड़ में शामिल रहे 3 इंस्पेक्टरों समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चलाए जाने की सिफारिश की है। हालांकि उन्होंने इन मुठभेड़ में आईपीएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर कोई सिफारिश नहीं की है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बेदी की अध्यक्षता वाली मॉनीटरिंग कमेटी को इन 17 मुठभेड़ की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पिछले साल फरवरी में एक सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत को सौंपी थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने 9 जनवरी को गुजरात सरकार की उस याचिका को ठुकरा दिया था, जिसमें कमेटी की फाइनल रिपोर्ट को गोपनीय बनाए रखने की अपील की गई थी। साथ ही पीठ ने यह रिपोर्ट याचिकाकर्ताओं को सौंपने के आदेश दिए थे, जिनमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी शामिल हैं। कमेटी ने समीर खान के परिजनों को 10 लाख रुपये और कासम जाफर के परिजनों को 14 लाख रुपये का मुआवजा देने के भी सिफारिश की है।
विज्ञापन


इन तीन मुठभेड़ पर सवाल

22 अक्तूबर, 2002 को समीर खान का अहमदाबाद के उस्मानपुरा में पुलिस हिरासत से भागते समय एनकाउंटर
13  अप्रैल, 2006 को कासम जाफर अहमदाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हुआ, एक दिन बाद लाश मिली
09 अक्तूबर, 2005 को हाजी हाजी इस्माइल ने पुलिस के रोकने पर फायर किया, बदले में पुलिस ने 20 गोली मारी

इन 14 एनकाउंटरों की भी जांच

मिथु उमर दाफेर, अनिल बिपिन मिश्रा, महेश, राजेश्वर कश्यप, हरपाल सिंह ढाका, सलीम गाजी मियाना, जाला पोपट देवीपूजक, रफीक शाह, भीमा मांडा मेर, जोगिंदर खेतान सिंह, गणेश खुंटे, महेंद्र जाधव, सुभाष भाष्कर नैय्यर और संजय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed