{"_id":"634e2574b5c2a263c670ef31","slug":"odisha-youth-tied-to-scooter-and-dragged-on-a-busy-road-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 1500 रुपये के खातिर: युवक को गाड़ी में बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मात्र 1500 रुपये के खातिर: युवक को गाड़ी में बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 18 Oct 2022 09:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:34 AM IST
सार
पुलिस ने बताया, हमें रात 11 बजे सूचना मिली कि कटक की एक व्यस्त सड़क पर एक युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा जा रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया गया।
विज्ञापन
युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा गया
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा के कटक में मात्र 1500 रुपये के खातिर एक युवक के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपियों ने उसकी पिटाई की, लेकिन जब मन नहीं भरा तो उसे रस्सी के सहारे स्कूटी में पीछे बांध दिया और व्यस्त सड़क पर दो किलोमीटर तक घसीटा।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़ित की पहचान भी कर ली गई है। कटक डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात 11 बजे का है मामला
पुलिस ने बताया, हमें रात 11 बजे सूचना मिली कि कटक की एक व्यस्त सड़क पर एक युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा जा रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया गया। उन्होंने बताया, सामने आया है कि पीड़ित जगन्नाथ बेहरा ने आरोपियों से 1500 रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर पा रहा था। इस कारण युवक को स्कूटी में बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटा गया।