{"_id":"64ecbcedd4d482a6af051f7c","slug":"odisha-woman-gifts-pm-rakhi-made-of-unusable-materials-latest-news-update-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: महिला ने पीएम मोदी को भेजी अनुपयोगी चीजों से बनाई गई राखी, जानें 'मन की बात' से इसका कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raksha Bandhan: महिला ने पीएम मोदी को भेजी अनुपयोगी चीजों से बनाई गई राखी, जानें 'मन की बात' से इसका कनेक्शन
Mon, 28 Aug 2023 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:04 PM IST
सार
केंद्रपाड़ा जिले की 64 वर्षीय कमला मोहराना एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाती हैं। इसमें कचरे को टोकरी, पेन स्टैंड, फूल के बर्तन, मोबाइल फोन स्टैंड, हाथ-पंखे और दीवार पर लटकाने वाले उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
PM Modi-Kamala Moharana,
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा की एक ग्रामीण महिला कारीगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन के लिए राखी भेजी है। खास बात यह है कि यह राखी खाद्य रैपर, दूध के पैकेट और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार की गई है। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने मन की बात में कार्यक्रम में अपशिष्ट पदार्थों से उपयोगी उत्पाद बनाने के लिए उनकी और उनके समूह की तारीफ की थी।
विज्ञापन
जानें कमला मोहराना के बारे में
केंद्रपाड़ा जिले की 64 वर्षीय कमला मोहराना एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाती हैं। इसमें कचरे को टोकरी, पेन स्टैंड, फूल के बर्तन, मोबाइल फोन स्टैंड, हाथ-पंखे और दीवार पर लटकाने वाले उत्पाद तैयार किए जाते हैं और इसे बेचकर जीवन यापन होता है। 2016 में कुछ महिलाओं के साथ शुरू हुए कमला के स्वयं सहायता समूह में अब लगभग 50 सदस्य हैं।
विज्ञापन
'नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई की तरह'
मोहराना ने बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने मेरे काम की प्रशंसा की, उस दिन मेरा जीवन बदल-सा गया। नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैंने प्लास्टिक, पॉलिथीन, खाद्य रैपर और दूध के पैकेट जैसे अपशिष्ट पदार्थों से राखी तैयार की और प्रधानमंत्री को डाक के जरिए भेजी। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
'मन की बात' में किया था जिक्र
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट पदार्थ पर्यावरण में बड़ी समस्याएं पैदा करते हैं। इसलिए मैंने उन पदार्थों पर फोकस किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात में मेरे काम का उल्लेख किया तो लोगों ने भी मेरे काम की सराहना करना शुरू कर दिया। दरअसल, इसी साल 26 फरवरी को प्रसारित मन की बात के 98वें एपिसोड में मोदी ने मोहराना और उनके समूह की महिलाओं के काम की सराहना की थी।