फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Tragedy: False story of husband's death in train accident fabricated for compensation; know the matter

Odisha Tragedy: मुआवजे के लिए ट्रेन हादसे में पति की मौत की झूठी कहानी गढ़ी, अब मुसीबत गले पड़ी; जानें मामला

Wed, 07 Jun 2023 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Jun 2023 03:00 PM IST
सार

मुख्य सचिव पीके जेना ने इस मामले पर शवों पर फर्जी दावेदारी के आरोप में महिला के खिलाफ  रेलवे और ओड़िशा पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Odisha Tragedy: False story of husband's death in train accident fabricated for compensation; know the matter
ओडिशा रेल दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालासोर ट्रेन दुर्घटना में राज्य सरकार और रेलवे की तरफ से मुआवजे के लिए अपने पति की फर्जी मौत की साजिश रचने वाली महिला मुश्किल में पड़ गई। कटक जिले के मनियाबंदा की रहने वाली गीतांजलि दत्ता ने दो जून को दावा किया कि ट्रेन हादसे में उसके पति की मौत हो गई। उसने एक मृत शरीर के तौर पर अपने पति की पहचान भी की। हालांकि, डॉक्यूमेंट की जांच के बाद पता चला कि महिला का पति जीवित है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन परेशानी तब बढ़ी जब महिला के पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। 

पुलिस ने बताया कि पिछले 13 साल से दोनों ही पति-पत्नि अलग रह रहे हैं। पति बिजय ने पत्नी गीतांजलि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मनियाबंदा थाना प्रभारी बसंत कुमार सतपथी ने कहा कि पुलिस ने गीतांजलि के पति को बहानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने को कहा। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव पीके जेना ने इस मामले पर शवों पर फर्जी दावेदारी के आरोप में महिला के खिलाफ  रेलवे और ओड़िशा पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

बालासोर ट्रेन हादसा में जान गंवाने वाले यात्रियों को मुआवजे के तौर पर ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच लाख रुपये देने का वादा किया था, वहीं पीएम मोदी दो लाख और रेलवे की तरफ से 10 लाख मुआवजे के तौर पर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में 288 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं एक हजार के करीब घायल हुए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed