फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha to strengthen help desks in govt medical colleges, hospitals

Odisha: 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' के लिए सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क, कोविड से सबक लेकर उठाया कदम

Fri, 18 Nov 2022 12:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Nov 2022 12:23 PM IST
सार

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव पंडित ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि कोरोना महामारी काल के सबक के आधार पर हेल्प डेस्क को मजबूत बनाने का  फैसला किया गया है। मरीज की स्थिति के बारे में उनके परिजनों या देखभाल करने वालों को जानकारी देना बहुत अहम है, ताकि उनकी चिंता दूर की जा सके।

विज्ञापन
Odisha to strengthen help desks in govt medical colleges, hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' (BSKY) की सुविधा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। सीएम नवीन पटनायक के निर्देश पर राज्य की स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सीएम नवीन पटनायक ने सबके लिए शुरू की गई इस स्वास्थ्य योजना को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव पंडित ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि कोरोना महामारी काल के सबक के आधार पर हेल्प डेस्क को मजबूत बनाने का  फैसला किया गया है। मरीज की स्थिति के बारे में उनके परिजनों या देखभाल करने वालों को जानकारी देना बहुत अहम है, ताकि उनकी चिंता दूर की जा सके। आईसीयू, एचडीयू व भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए ये बहुत मददगार होंगी, क्योंकि वहां उनका प्रवेश प्रतिबंधित होता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य संयोजक नियुक्त करना होगा
ओडिशा के सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे हेल्प डेक्स के कामकाज को सुधारें व उसे नियमित करें। एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी को स्वास्थ्य संयोजक बनाया जाए। स्वास्थ्य संयोजक का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। वे मरीजों के परिजनों व देखभाल करने वालों के बीच कड़ी का काम करेंगे। उन्हें भर्ती मरीज की स्थिति व किए जा रहे इलाज के बारे में उन्हें बताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में कार्य कर रहे स्वास्थ्य सहायक
ओडिशा सरकार ने इससे पहले इस योजना के तहत पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सहायकों की नियुक्ति की थी। इनका काम गरीब मरीजों को इस योजना के तहत कैशलेस इलाज सुनिश्चित कराना था। वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित 402 निजी अस्पतालों में ये कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed