{"_id":"66011e2d77298defc60c647a","slug":"odisha-thief-who-spent-night-in-five-star-hotels-arrested-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में फाइव स्टार होटलों में रात गुजारने वाला चोर गिरफ्तार, पैतृक स्थान पर बनवा रखी है हवेली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में फाइव स्टार होटलों में रात गुजारने वाला चोर गिरफ्तार, पैतृक स्थान पर बनवा रखी है हवेली
Mon, 25 Mar 2024 12:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:18 PM IST
सार
Odisha: आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। इनमें 21 लाख रुपये नकद, लगभग 50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और भुवनेश्वर में पांच फ्लैटों के दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने भुवनेश्वर में एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो फाइव स्टार होटलों में रात गुजारा करता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी कि चोर वर्षों तक फरार रहने के बाद भुवनेश्वर में गिरफ्तार कर लिया गया।
21 मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल में शहर में हुई चोरी के कम से कम 21 मामलों में आरोपी परशुराम गिरी वांछित था। पुलिस ने बताया कि गिरि को चुनाव के मद्देनजर शहर में बनाई गई एक जांच चौकी पर पकड़ा गया।
बंद इमारतों में करता था चोरी
पुलिस आयुक्त संजीब पांडा ने बताया कि चोर के निशाने पर आमतौर पर शहर में बंद आवासीय इमारतें होती थीं। वह इमारतों में घुसने के लिए खिड़कियों को तोड़ता था और नकदी और आभूषण चुराता था। वह अकेले ही चोरी को अंजाम देता था।
विज्ञापन
चोर ने अपने पैतृक स्थान पर हवेली बनाई
आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। इनमें 21 लाख रुपये नकद, लगभग 50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और भुवनेश्वर में पांच फ्लैटों के दस्तावेज शामिल हैं। इनमें से कुछ फ्लैट उसने किराये पर दे रखे हैं। फ्लैटों के अलावा उसने बालासोर जिले के सोरो में अपने पैतृक स्थान पर एक महलनुमा इमारत भी बनाई है।
फाइव स्टार होटलों में रुकता था
आरोपी रईसों वाली जिंदगी जीता था और महानगरों के फाइव स्टार होटलों में रुकता था। वह बार और पब में भी पैसा खर्च करता था।