फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Thief who spent night in five star hotels arrested

Odisha: ओडिशा में फाइव स्टार होटलों में रात गुजारने वाला चोर गिरफ्तार, पैतृक स्थान पर बनवा रखी है हवेली

Mon, 25 Mar 2024 12:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

Odisha: आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। इनमें 21 लाख रुपये नकद, लगभग 50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और भुवनेश्वर में पांच फ्लैटों के दस्तावेज शामिल हैं। 

विज्ञापन
Odisha: Thief who spent night in five star hotels arrested
चोर गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने भुवनेश्वर में एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो फाइव स्टार होटलों में रात गुजारा करता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी कि चोर वर्षों तक फरार रहने के बाद भुवनेश्वर में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


21 मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल में शहर में हुई चोरी के कम से कम 21 मामलों में आरोपी परशुराम गिरी वांछित था। पुलिस ने बताया कि गिरि को चुनाव के मद्देनजर शहर में बनाई गई एक जांच चौकी पर पकड़ा गया।
विज्ञापन


बंद इमारतों में करता था चोरी
पुलिस आयुक्त संजीब पांडा ने बताया कि चोर के निशाने पर आमतौर पर शहर में बंद आवासीय इमारतें होती थीं। वह इमारतों में घुसने के लिए खिड़कियों को तोड़ता था और नकदी और आभूषण चुराता था। वह अकेले ही चोरी को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ने अपने पैतृक स्थान पर हवेली बनाई 
आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। इनमें 21 लाख रुपये नकद, लगभग 50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और भुवनेश्वर में पांच फ्लैटों के दस्तावेज शामिल हैं। इनमें से कुछ फ्लैट उसने किराये पर दे रखे हैं। फ्लैटों के अलावा उसने बालासोर जिले के सोरो में अपने पैतृक स्थान पर एक महलनुमा इमारत भी बनाई है।

फाइव स्टार होटलों में रुकता था
आरोपी रईसों वाली जिंदगी जीता था और महानगरों के फाइव स्टार होटलों में रुकता था। वह बार और पब में भी पैसा खर्च करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed