फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha STF arrest Fraud posing as PMO official Jammu Kashmir Police non bailable warrant

Odisha: 'छह-सात शादियां, कई लड़कियों से रिश्ते'; कश्मीर के फर्जी PMO अधिकारी को STF ने गिरफ्तार किया

Sat, 16 Dec 2023 07:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 16 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारी बताने वाले फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर में भी इस शख्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Odisha STF arrest Fraud posing as PMO official Jammu Kashmir Police non bailable warrant
खुद को PMO का अधिकारी बताने वाला कश्मीरी फ्रॉड गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर से संबंध रखने वाले कश्मीरी फ्रॉड की गिरप्तारी पर ओडिशा पुलिस के बयान के मुताबिक आरोपी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताता था। रिपोर्ट के मुताबिक इस आरोपी के खिलाफ कश्मीर पुलिस ने भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। आरोपी की पहचान सैयद ईशान बुखारी के रूप में हुई है। शख्स को ईशान बुखारी और डॉ ईशान बुखारी नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


खुद को न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर बताने वाला बुखारी अपने आप को सेना का डॉक्टर, पीएमओ का अधिकारी समेत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के बड़े अधिकारी के करीबी सहयोगी के तौर पर भी पेश करता था। 37 साल के इस आरोपी के बारे में ओडिशा पुलिस के बयान के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में रहने वाला यह शख्स देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। यह भी पाया गया है कि इस शख्स ने कश्मीर के अलावा देश के दूसरे राज्यों में 6-7 शादियां कर रखी हैं।
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस ने बताया कि बुखारी पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की लड़कियों से शादी करने के आरोप हैं। अलग-अलग वेबसाइट और एप पर सक्रिय बुखारी पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार इसने लड़कियों के सामने खुद को डॉक्टर के रूप में पेश किया है। कई लड़कियों के साथ रोमांटिक संबंध रखने वाले बुखारी ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसके पास डॉक्टर या एक मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर इंटरनेशनल डिग्रियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसटीएफ में शामिल और ओडिशा पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक (IG) का पदभार संभाल रहे जेएन पंकज ने बताया कि छापेमापी के दौरान पुलिस को 100 से अधिक गंभीर दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बुखारी कई संदिग्ध लोगों के संपर्क में भी रहा है। केरल और पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों की से जुड़े होने के आरोप लगे हैं।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को मिली सूचना पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। नेलुपुर, धर्मशाला और जाजपुर में गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी करने वाली एसटीएफ ने ईशान बुखारी को गिरफ्तार किया। कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में रहने वाले बुखारी को जाजपुर के धर्मशाला थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। फर्जी पहचान, धोखाधड़ी और राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ लिंक रखने के आरोप में पुलिस ने बुखारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, कनाडा की हेल्थ सर्विस इंस्टीट्यूट, तमिलनाडु के क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर के नाम से फर्जी मेडिकल डिग्री भी बरामद की है। कई बॉन्ड, शपथ पत्र, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, ब्लैंक चेक और आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इस मामले में विस्तार से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed