फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha records 65 pc rise in criminal cases in five years

Odisha: ओडिशा में पांच साल में आपराधिक मामलों में रिकॉर्ड 65 फीसदी की बढ़ोतरी, हत्या की वारदात सबसे ज्यादा

Tue, 28 Feb 2023 03:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 03:30 AM IST
सार

गृह राज्य मंत्री टीके बेहरा ने भाजपा सदस्य कुसुम टेटे के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2018 में 1,07,408 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,78,190 पहुंच गया।

विज्ञापन
Odisha records 65 pc rise in criminal cases in five years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में (2018 से 2022) पिछले पांच सालों में आपराधिक मामलों में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राज्य विधानसभा को सोमवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री टीके बेहरा ने भाजपा सदस्य कुसुम टेटे के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2018 में 1,07,408 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,78,190 पहुंच गया। 
मंत्री ने कहा कि 2019 में जहां मामलों की संख्या 1,21,525 थी, वहीं 2020 में यह बढ़कर 1,34,230 और 2021 में 1,55,420 हो गई। उन्होंने कहा कि 2022 में कुल मामलों में से 1379 हत्या, 626 डकैती, 2998 लूट, 5467 चोरी, 14893 चोरी, 5352 ठगी, 2248 दंगा, 3184 बलात्कार, 11663 वाहन दुर्घटना और 1,30,380 अन्य मामलों से संबंधित थे।
विज्ञापन


इन 5 सालों में सबसे ज्यादा 1,470 हत्या के मामले 2020 में दर्ज किए गए जबकि सबसे ज्यादा 3,327 रेप के मामले 2021 में दर्ज किए गए। 2018 में दर्ज 1,07,408 मामलों में हत्या, डकैती, लूट, सेंधमारी, चोरी, ठगी, दंगा, बलात्कार और मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों की संख्या 1378, 558, 2125, 3713, 9069, 2794, 2120, 2502 और 11262 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed