फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police seize snake venom worth 1.5 crore rupess by laying a trap, two arrested

ओडिशा: 1.5 करोड़ रुपये में बेच रहे थे सांप का जहर, पुलिस ने जाल बिछाकर दो लोगों को दबोचा

Sun, 21 Nov 2021 12:36 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, संबलपुर
पीटीआई, संबलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 21 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि देवगढ़ पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सांप का एक किलो जहर करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Odisha Police seize snake venom worth 1.5 crore rupess by laying a trap, two arrested
snake- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने संबलपुर जिले से सांप का 1.5 करोड़ रुपये कीमत का जहर जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवगढ़ पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया था। सूचना मिली थी कि कुछ लोग सांप के 1 किलो जहर को 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम शुक्रवार को संबलपुर के सिंदूरपंक ग्राहक बनकर कुछ लोगों से मिलने पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस टीम से इस दौरान पकड़े गए आरोपियों ने जहर के बदले रुपये की मांग की। दोनों ने कांच के कंटेनर में सांप का एक किलो जहर रखा हुआ था। ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे पुलिस कर्मियों से संपर्क कर उन्हें भी बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान क्रमश: कैलाश चंद्र साहू और रंजन कुमार पाधी के तौर पर हुई है। देवगढ़ अनुमंडल के पुलिस अधिकारी प्रत्यूष महापात्र ने कहा कि हम बरामद किए गए जहर को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेंगे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed