फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police Pan India jobs racket busted Economic Offences Wing Three Arrested

Odisha: नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अखिल भारतीय रैकेट का भंडाफोड़; ओडिशा में EOW ने दबोचे तीन आरोपी

Wed, 10 Jan 2024 07:06 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 10 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने तीन लोगों को दबोचा है।

विज्ञापन
Odisha Police Pan India jobs racket busted Economic Offences Wing Three Arrested
जॉब रैकेट की खुली पोल, ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
ओडिशा पुलिस को अखिल भारतीय नौकरी रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक फर्जीवाड़ा कर रहे रैकेट का भंडाफोड़ ओडिशा सरकार की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने किया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया कि अखिल भारतीय स्तर पर नौकरी दिलाने के नाम पर रैकेट चलाया जा रहा है। इसमें कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्य ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सक्रिय थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि रैकेट का संचालन मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से चलाया जा रहा था। आर्थिक अपराध शाखा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो हैदराबाद के हैं, जबकि दूसरा ओडिशा का है। तीनों पिछले कुछ महीनों से ओडिशा में डेरा डाले हुए थे और किराए के मकान में रह रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान 1 लाख रुपये नकद के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा भी कई आपराधिक दस्तावेज और सामान जब्त करने का दावा किया जा रहा है।

स्कूलों में नौकरी का प्रलोभन, गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन मांगा
जॉब रैकेट का फर्जीवाड़ा स्थानीय दैनिक में प्रकाशित विज्ञापनों के  सहारे हुआ। इस संबंध में ईओडब्ल्यू ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच की। बयान में अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने ओडिशा के कुछ स्कूलों में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन मांगते हुए विज्ञापन देकर लोगों को धोखा दिया।


दूसरे राज्यों को अलर्ट करेगा ओडिशा
ईओडब्ल्यू के मुताबिक, जांच शुरू होने के बाद तीन लोगों की गिरफ्तारी तक, इस घोटाले के केवल ओडिशा पहलू की जांच की गई है। अपराध शाखा के मुताबिक उन्होंने कहा कि मामला कई राज्यों से जुड़ा है, ऐसे में गंभीरता को देखते हुए ओडिशा पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस/कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सतर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed