{"_id":"5d078e9c8ebc3e1eb9494a7e","slug":"odisha-police-has-decided-to-have-three-more-cyber-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में तीन और साइबर पुलिस स्टेशन होंगे स्थापित, गंभीर अपराधों से निपटने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में तीन और साइबर पुलिस स्टेशन होंगे स्थापित, गंभीर अपराधों से निपटने की तैयारी
Mon, 17 Jun 2019 06:29 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा पुलिस ने राज्य में तीन और साइबर स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया है। वर्तमान में कटक, राउरकेला, बेरहामपुर और संबलपुर में चार साइबर पुलिस स्टेशन हैं। डीजीपी आर पी शर्मा ने सोमवार को बताया कि 'राज्य में साइबर अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है। भुवनेश्वर, जेपोर और बालासोर में तीन और साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।'
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 2013 में राज्य में 120 साइबर मामले दर्ज किए गए थे, 2018 में यह संख्या बढ़कर 868 हो गई। डीजीपी ने कहा कि जांच अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि राज्य की राजधानी को महीने भर के भीतर एक नया साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मिल जाएगा। जबकि ओडिशा पुलिस भी प्रौद्योगिकी का उपयोग करके जांच करने में अधिकारियों की मदद करने के लिए साइबर अपराध प्रयोगशाला स्थापित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
वहीं सामान्य पुलिस स्टेशनों में मोबाइल चोरी जैसे छोटे अपराधों की जांच की जाती है, साइबर पुलिस स्टेशन वित्तीय अपराधों, महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराध जैसे गंभीर अपराधों से निपटेंगे।
विज्ञापन