फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police books BJD MLA and others in Ravenshaw University row news in hindi

Odisha: रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के मामले में बढ़ा विवाद, बीजद के तीन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में यूनिवर्सिटी के नाम को बदलने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टियां बीजद और कांग्रेस के बीच तीखी बहस हुई। 

विज्ञापन
Odisha Police books BJD MLA and others in Ravenshaw University row news in hindi
रावेनशॉ यूनिवर्सिटी - फोटो : ravenshawuniversity.ac.in

विस्तार

ओडिशा के कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के मामले में विवाद अब ज्यादा बढ़ गया। दरअसल, इस मामले में पुलिस ने बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक और पार्टी के दो अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार को छात्रमशाल रैली के दौरान बीजद विधायक ब्योमकेश रॉय और पार्टी के अन्य दो नेता लेनिन मोहंती और अकरम खान (उर्फ बॉबी) पर झड़प में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


शोध छात्र ने दर्ज कराई शिकायत
गुरुवार की रात को कटक में मालगोदाम पुलिस ने एक शोध छात्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि रैली के दौरान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। कुछ छात्रों ने दावा किया कि परिसर में उनके साथ मारपीट की गई। बीजद ने अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले की निंदा की। उन्होंने बताया कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थी। इसके साथ ही किसी अन्य को परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति हीं दी गई थी। 
विज्ञापन


बीजद ने एक बयान जारी कर कहा, "बीजू जनता दल (बीजद) रावेनशॉ यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में हमारे नेताओं ब्योमकेश रॉय, विधायक, डॉ. लेनिन मोहंती और अकरम खान (बॉबी खान) के खिलाफ झूठी और निराधार एफआईआर की कड़ी निंदा करता है।" बता दें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 अगस्त को रावेनशॉ यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का सुझाव दिया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में यूनिवर्सिटी के नाम को बदलने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टियां बीजद और कांग्रेस के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed