{"_id":"608f5e6a8ebc3e2468655e78","slug":"odisha-police-attacked-by-locals-in-mayurbhanj-asi-critical-mayurbhanj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: इकट्ठा होने से रोका तो भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, तीन अधिकारी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: इकट्ठा होने से रोका तो भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, तीन अधिकारी घायल
Mon, 03 May 2021 07:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 03 May 2021 07:52 AM IST
सार
ओडिशा के मयूरभंज जिले के देबनबाहली गांव में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फाड़ की। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस पर हमला
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा के मयूरभंज जिले के देबनबाहली गांव में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फाड़ की। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एएसआई महापात्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हमने लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोका। इसके बाद लोगों की भीड़ ने हमला बोल कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फोड़ की। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
3 police personnel were injured after being allegedly attacked by a mob at Debanbahali village of Mayurbhanj district in Odisha.
विज्ञापन विज्ञापन
“We asked them to not gather at a spot as it might spread the #COVID19 infection. They vandalised our vehicle and attacked us,” ASI Mohapatra pic.twitter.com/IAxi5w7Mr4 — ANI (@ANI) May 2, 2021
ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 5 मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की रविवार को घोषणा की। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आदेश में कहा गया कि 5 मई, 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई, 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।