फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Panchayat Elections to start from 16 February in five phases know all details in Hindi

ओडिशा: पांच चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 16 फरवरी से शुरुआत, आदर्श आचार संहिता लागू

Tue, 11 Jan 2022 03:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 11 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

ओडिशा में पंचायत चुनाव का आयोजन पांच चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 16 फरवरी और अंतिम चरण का मतदान 24 फरवरी हो होगा।

विज्ञापन
Odisha Panchayat Elections to start from 16 February in five phases know all details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

ओडिशा में पंचायत चुनावों के कार्यक्रम का एलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य प्रसाद पाधी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पांच चरणों में आयोजित होंगे और इनकी शुरुआत 16 फरवरी से होगी। इसकी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है, जो 28 फरवरी तक प्रभाव में रहेगी।

विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा। मतगणना 26, 27 और 28 फरवरी को की जाएगी। पाधी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान आयोग की ओर से जारी सभी कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ओडिशा में 853 जिला परिषद सीटों, 91,916 वार्डों और 6794 पंचायतों के लिए चुनाव होने जा रहा है। प्रत्याशी अपने पार्टी चिह्न के साथ चुनाव लड़ सकेंगे। नामांकन की तिथि 17 से 21 जनवरी रखी गई है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 25 जनवरी तय की गई है। वहीं, परिणाम का एलान 13 मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed