{"_id":"63d8ded6d52eb636e15ab3ed","slug":"odisha-naba-das-killing-accused-asi-fired-with-clear-intention-news-and-updates-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naba Das Killing: हत्या के इरादे से ही मंत्री को मारी गई थी गोली...इंस्पेक्टर ने बताया वारदात का पूरा सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Naba Das Killing: हत्या के इरादे से ही मंत्री को मारी गई थी गोली...इंस्पेक्टर ने बताया वारदात का पूरा सच
Tue, 31 Jan 2023 07:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:44 PM IST
सार
इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े।
विज्ञापन
नब दास हत्या मामला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हत्या मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी एएसआई गोपाल दास का स्वास्थ्य मंत्री को मारने के इरादे से ही गोली चलाई थी। यह एफआईआर ब्रजराजनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। प्रद्युम्न उस वक्त घटना स्थल पर ही मौजूद थे, जब नब दास को गोली मारी गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक क्लीयरेंस ड्यूटी पर तैनात था गोपाल दास
ब्रजराजनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया, एएसआई गोपाल दास को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस ड्यूटी पर तैनात किया गया था। जैसे ही मंत्री गांधी चौक पर पहुंचे, एएसआई ने मंत्री पर निशाना साधते हुए अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लगते ही गिर पड़े मंत्री
इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े। मंत्री के शरीर से काफी खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल केसी प्रधान के साथ आरोपी एएसआई को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी एएसआई ने अपनी 9 एमएम पिस्तौल से दो और गोलियां चलाईं, जो उनकी अंगुली में लगी। हालांकि, थोड़ी ही देर में एएसआई को काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
एएसआई ने कबूल किया अपराध
उधर, मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच एडीजी अरुण बोथरा ने बताया कि आरोपी एएसआई ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री की हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा का तबादला
ओडिशा सरकार ने पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा राहुल जैन का तबादला कर दिया और एसपी मुख्यालय से अटैच कर दिया। इसके अलावा एसडीपीओ ब्रजराजनगर (झारसुगुड़ा) गुप्तेश्वर भोई को राज्य पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के बाद यह फैसला लिया गया है।