फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Men in SUV chase woman cop threaten her with sword

ओड़िशा: ड्यूटी के बाद घर जा रही महिला पुलिसकर्मी का पीछा किया, फिर तलवार से धमकाया, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 04 Jan 2023 10:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 10:33 PM IST
सार

एसआई सुभाश्री नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुए, तब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी कार से घर लौट रही थीं। साइंस पार्ट इलाके के पास एक एसयूवी में तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे।

विज्ञापन
Odisha Men in SUV chase woman cop threaten her with sword
महिला पुलिसकर्मी का किया पीछा, धमकाया - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

राजधानी भुवनेश्वर में एसयूवी में सवार लोगों के एक समूह ने रात की ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रही पुलिसकर्मी का कथित तौर पर पीछा किया, उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया किया और तलवार से धमकाया। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि महिला पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) द्वारा मुहैया कराए गए विवरण के आधार पर एसयूवी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


महिला पुलिस थाने की एसआई सुभाश्री नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुए, तब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी कार से घर लौट रही थीं। साइंस पार्ट इलाके के पास एक एसयूवी में तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी कार का पीछा किया। वह रिजर्व पुलिस कार्यालय के बंद गेट पर जाने में कामयाब रही और अपनी कार रोक दी। तीनों आरोपी भी वहां पहुंच गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद एसयूवी में से एक व्यक्ति ने तलवार निकाली और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर कार्यालय के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसयूवी वहां से भाग गई। 


डीसीपी ने कहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। चूंकि एसयूवी की पहचान कर ली गई है, इसलिए दोषियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, पुलिस शहर में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed