फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Maoists Supporters surrendered in front of police News in Hindi

Odisha: 650 माओवादियों के समर्थकों ने किया सरेंडर, हिंसक वारदातों में करते थे मदद

Sun, 06 Nov 2022 12:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Nov 2022 12:46 PM IST
सार

डीआईजी राजेश पंडित ने बताया, आत्मसमर्पण करने वाले माओवाद समर्थक हिंसक गतिविधियों के अलावा माओवादियों की सहायता भी करते थे। आत्मसमर्पण करने से पहले उन सभी ने माओवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
Odisha: Maoists Supporters surrendered in front of police News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ओडिशा व आंध्र प्रदेश की सीमा पर रहने वाले माओवादियों के 650 समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर मलकानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल की स्थानीय ग्राम समितियों या चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हैं। बता दें, चेतना नाट्य मंडली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) (भाकपा-माओवादी) से जुड़ा एक सांस्कृतिक संगठन है।
विज्ञापन


डीआईजी राजेश पंडित ने बताया, आत्मसमर्पण करने वाले माओवाद समर्थक हिंसक गतिविधियों के अलावा माओवादियों की सहायता भी करते थे। आत्मसमर्पण करने से पहले उन सभी ने माओवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने माओवादियों की वर्दी भी जला दी। उन्होंने बताया, स्वाभिमान अंचल में 182 गांव शामिल हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में भी स्वाभिमान अंचल में सैकड़ों माओवाद समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed