फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Man set on fire after villagers charges with practising black magic news in hindi

Odisha: काले जादू के संदेह में शख्स को आग के हवाले किया; अंग चोरी के मामले में निकाला गया दफन शव, होगी जांच

Sat, 19 Oct 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Oct 2024 02:53 PM IST
सार

खरियार के एसडीपीओ अरूप बेहरा ने कहा कि सिनापल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लोगों की तलाश जारी है। आरोप के मुताबिक उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पूरी जांच के बाद ही हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Odisha Man set on fire after villagers charges with practising black magic news in hindi
ओडिशा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल, गांववालों को संदेह था कि व्यक्ति काला जादू करता है, इसलिए उन्होंने पीड़ित को आग के हवाले कर दिया। पोर्टीपाड़ा के निवाशियों ने शुक्रवार की शाम को एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने पीड़ित को उपस्थित होने को कहा। गांववालों ने बैठक में व्यक्ति पर काला जादी करने का आरोप लगाया और सजा के तौर पर उसे पुआल से बनी रस्सियों से बांध दिया गया। इसके बाद उसमें आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


जैसे ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, पीड़ित एक घर से दूसरे घर की तरफ भागने लगा। वह दर्द से चिल्ला रहा था, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया। आखिर में उसने एक तलाब में झलांग लगा दी। पीड़ित के परिवार वालों ने उसे बचाया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


माझी के बेटे ने कहा, गांववालों ने बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने मेरे पिता को काला जादू करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जब उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया तो वे मेरे पिता को पीटने लगे और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। खरियार के एसडीपीओ अरूप बेहरा ने कहा कि सिनापल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने आगे कहा, पुलिस के पहुंचने पर अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर भाग गए। आरोप के मुताबिक उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पूरी जांच के बाद ही हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग चोरी के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया व्यक्ति का शव
ओडिशा पुलिस ने अंग चोरी के आरोप के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए 44-वर्षीय एक व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकाला। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालाहांडी जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाबूला दिगल की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ही पुलिस ने जांच शुरू की। अधिकरी ने बताया कि मृतक के बेटे ने दावा किया कि सड़क हादसे में उसके पिता के सिर में चोटें आई थीं, जिसके बाद कटक के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। लेकिन उनके पेट में सर्जरी के निशान पाए गए थे। 


बेटे ने कहा, हमें संदेह है कि अस्पताल के अधिकारियों ने मेरे पिता के कुछ अंग निकाले हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। व्यक्ति की मौत 16 अक्तूबर को हुई थी और टिकाराबाजू स्थित कब्रिस्तान में 17 अक्टूबर को उनका शव दफना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed