फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha man hacks father to death rapes stepmother

Odisha: पिता को मौत के घाट उतारा, फिर सौतेली मां के साथ किया दुष्कर्म; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा

Tue, 07 Mar 2023 07:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रविवार रात जब वह अपने पिता के घर गया तो उसने सौतेली मां के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया और उत्तेजना में कुछ गलत बातें भी कहीं।

विज्ञापन
Odisha man hacks father to death rapes stepmother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और फिर अपनी सौतेली मां के दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना तोमका पुलिस थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का नतीजा होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति (20 वर्षीय) दूसरे गांव में रहता था क्योंकि उसकी सौतेली मां उसे अपने पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं देती थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात जब वह अपने पिता के घर गया तो उसने सौतेली मां के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया और उत्तेजना में कुछ गलत बातें भी कहीं। इसके बाद पिता ने हस्तक्षेप किया और अपनी पत्नी के समर्थन में बात की। इसके बाद स्थिति बहस और बढ़ गई और व्यक्ति ने अपने पिता (65 वर्षीय) को एक तेज धार वाले हथियार से मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


Odisha: भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद


पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी सौतेली मां के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घर से फरार हो गया। तोमका पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एसके पात्रा ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, हम आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि हत्या और दुष्कर्म के कारणों का पता लगाया जा सके। सौतेली मां ने उसे अपने पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed