फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Man along with four friends rapes sister, kills her

Odisha: दोस्तों संग मिलकर भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारा; सभी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2023 03:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

Odisha: पुलिस ने बताया कि महिला को पता चल गया था कि उसके भाई का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। उसने उसे इसे खत्म करने के लिए कहा था और चेतावनी दी थी कि अन्यथा वह दूसरों को इसके बारे में बता देगी।

विज्ञापन
Odisha: Man along with four friends rapes sister, kills her
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

भाई के भाभी से थे अवैध संबंध: पुलिस
पुलिस ने बताया कि यह घटना तीन नवंबर को चाकापड पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद व्यक्ति और उसके दोस्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला (25 वर्षीय) को पता चल गया था कि उसके भाई का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। उसने उसे इसे खत्म करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अन्यथा वह दूसरों को इसके बारे में बता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दोस्तों को बुलाया, बारी-बारी से किया दुष्कर्म'
उन्होंने बताया कि बहन को रोकने के लिए उसने एक योजना बनाई। घटना के दिन महिला पास के जंगल में सियाली के पत्ते लेने गई थी। उसका बड़ा भाई भी अपनी गायों के साथ वहां था। उसने अपने चार दोस्तों को जंगल में बुलाया, उन्हें नशे में धुत किया और शराब के नशे में उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

'गला घोंटा और फिर कुल्हाड़ी से हमला किया'
चाकापड पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सागर ने बताया कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसका गला घोंट दिया। फिर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भाई ने छह नवंबर को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जंगल में क्षत-विक्षत मिला था शव
उन्होंने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव सात नवंबर को जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed