फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Legislative Assembly to be paperless with e Vidhan project, Budget session to begin from February 18

ओडिशा : ‘ई-विधान’ परियोजना के साथ ओडिशा विधानसभा होगी पेपरलेस, 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

Sat, 13 Feb 2021 12:31 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Odisha Legislative Assembly to be paperless with e Vidhan project, Budget session to begin from February 18
ओडिशा विधानसभा - फोटो : odishaassembly.nic.in

ओडिशा विधानसभा आसन्न बजट सत्र से पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) होने के लिये तैयार है और इसके लिये ‘ई-विधान परियोजना’ को लागू किया जायेगा। विधानसभा का बजट सत्र आगामी 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने इस इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया को अपनाने से पहले सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पात्रो ने कहा, राज्यपाल के अभिभाषण से लेकर बजट पेश करने तक, प्रश्नकाल, विधानसभा की कार्यवाही अब नेशनल ई विधान एप के माध्यम से होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का 2021-22 का बजट विधानसभा में 22 फरवरी को पेश किया जायेगा। इस नेशनल ई-विधान एप का मकसद देश के सभी विधायकों को एक प्लेटफॉर्म प र लाना है जिससे एक विशाल डाटा डिपॉजीटरी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद के अलावा पंजाब, ओडिशा, मेघालय, मणिपुर, गुजरात, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, पुडुचेरी एवं त्रिपुरा विधानसभा में नेशनल ई विधान एप को लागू करने के लिये एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। यह एप बिहार, पंजाब, ओडिशा एवं नगालैंड विधानसभा को आवंटित कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed