फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha : Jagannath Rath Yatra to be held in Puri without devotees for second year in row, says official

कोरोना के कारण : पुरी में लगातार दूसरे साल बिना श्रद्धालुओं के निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Thu, 10 Jun 2021 05:06 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 10 Jun 2021 05:06 PM IST
सार

कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बिना श्रद्धालुओं के ही निकाली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही इसे आयोजित किया जाएगा। बता दें कि बीते साल भी रथ यात्रा का आयोजन इसी तरह किया गया था।

विज्ञापन
Odisha : Jagannath Rath Yatra to be held in Puri without devotees for second year in row, says official
Jagannath Rath Yatra 2020 - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में 12 जुलाई को निर्धारित वार्षिक रथ यात्रा से एक माह पहले राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इस साल भी श्रद्धालुओं को उत्सव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। यह उत्सव कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के बीच केवल पुरी में आयोजित होगा।

विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि पिछले साल उच्चतम न्यायालय की ओर से दायर सभी दिशा-निर्देशों का इस अवसर पर अनुष्ठानों के दौरान अक्षरश: पालन करना होगा। जेना ने कहा कि इस साल भी, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी में बिना श्रद्धालुओं के होगी। प्रशासन ने राज्य के अन्य हिस्सों में इस तरह के समारोहों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन


एसआरसी ने कहा कि केवल चयनित कोविड निगेटिव और टीके की दोनों खुराकें ले चुके सेवकों को ही ‘स्नान पूर्णिमा’ और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अनुमति होगी। जेना ने कहा कि रथ यात्रा के दिन इस पवित्र नगर में कर्फ्यू लगाया जाएगा। पिछले वर्ष के कार्यक्रम के दौरान लगाई गई सभी पाबंदियां इस बार भी लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 सेवक खींचेंगे रथ
अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालु इन कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण टेलीविजन और वेबकास्ट पर देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि नौ दिन तक चलने वाली रथ यात्रा तय कार्यक्रम के अनुरूप शुरू होगी और महज 500 सेवकों को इस दौरान रथ खींचने की अनुमति होगी। जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि पुरी में अब भी रोजाना कोविड-19 के करीब 300 मामले सामने आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक एवं आपात सेवाओं को ही उत्सव के दौरान अनुमति होगी। पुरी में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा। साथ ही बताया कि रथ निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके रास्ते में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed