फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha ITI students made 43 feet long hockey stick using scrap iron

Odisha: आईटीआई के विद्यार्थियों ने बनाई 43 फुट लंबी हॉकी स्टिक, लोहे के कबाड़ का किया इस्तेमाल

Mon, 16 Jan 2023 07:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 07:41 PM IST
सार

आईटीआई के प्रिंसिपल रजत पाणिग्रही ने कहा कि फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों के लगभग 400 छात्रों को चार टन से अधिक कबाड़ लोहे का उपयोग करने में लगभग एक पखवाड़े का समय लगा।

विज्ञापन
Odisha ITI students made 43 feet long hockey stick using scrap iron
43-foot-long hockey sticks - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के बेरहामपुर में एक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों  ने 43 फुट लंबी हॉकी स्टिक बनाई है। खास बात यह है कि इसके लिए छात्रों ने कबाड़ लोहे का इस्तेमाल किया था। इस हॉकी स्टिक को आईटीआई परिसर के ओपन-एयर स्क्रैप स्कल्पचर पार्क में लगाया गया है। इतना ही नहीं, विशाल हॉकी स्टिक को तिरंगे की रोशनी से सजाया भी गया है।

विज्ञापन


राज्य में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के मौके पर बेरहामपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू ने हाल ही में 'कचरे से धन' विषय पर आधारित मूर्तिकला का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

 
आईटीआई के प्रिंसिपल रजत पाणिग्रही ने कहा कि फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों के लगभग 400 छात्रों को चार टन से अधिक कबाड़ लोहे का उपयोग करने में लगभग एक पखवाड़े का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की कार्यशाला और कस्बे के कुछ गैरेजों से कबाड़ इकट्ठा किया गया था। साहू ने कहा कि विश्व कप की समाप्ति के बाद भी यह मूर्तिकला पीढ़ियों को राष्ट्रीय खेल खेलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed