{"_id":"6871722c07f5d4f9b10aff8c","slug":"odisha-inhuman-act-rayagada-tribal-couple-forced-field-ploughing-video-marrying-sister-of-father-allegation-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: पिता की बहन से शादी के आरोप, आक्रोशित समुदाय ने दंपती को बैलों की तरह खेत जोतने की सजा दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंसानियत शर्मसार: पिता की बहन से शादी के आरोप, आक्रोशित समुदाय ने दंपती को बैलों की तरह खेत जोतने की सजा दी
Sat, 12 Jul 2025 01:51 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:51 AM IST
सार
ओडिशा में अपनी मर्जी से शादी करने वाले दंपती के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाला व्यवहार किया गया है। पति-पत्नी से बैलों की तरह हल से बांधकर खेत जुतवाने का प्रयास किया गया। इस अमानवीय बर्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ओडिशा के रायगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक-युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो गांव के लोगों ने उनको बैल बनाकर खेत में जोतने की सजा दी। घटना कंजमाझिरा गांव की है, जहां गांव के रीति-रिवाज के खिलाफ विवाह करने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया। इसके बाद दंपती को गांव के मंदिर में ले जाकर पाप से मुक्त करने के लिए शुद्धिकरण अनुष्ठान कराया गया।
विज्ञापन
पिता की बहन से शादी के आरोप, भड़के ग्रामीण
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में युवक और युवती को बैलों की तरह खोत जोतते देखा जा सकता है। जबकि ग्रामीण और समुदाय के बुजुर्ग इस घटना को देख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ने अपनी फुआ (पिता की बहन) से शादी की थी। रक्त संबंध होने के कारण इसे समुदाय में वर्जित माना जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राधिका हत्याकांड: पिता ने 1.5 करोड़ की एकेडमी खोलकर दी, फिर क्यों मारी गोली? चार सवालों के जवाब से खुलेंगे राज
विज्ञापन
सामुदायिक अदालत बुलाकर सार्वजनिक रूप से सजा सुनाई गई
संबंध का पता चलने पर गांव के बुजुर्गों ने एक प्रकार की सामुदायिक अदालत बुलाई और सार्वजनिक रूप से सजा सुनाई। अनुष्ठान के बाद समुदाय के नेताओं ने दंपती को तुरंत गांव छोड़ने का आदेश दिया। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। गांव के मुखिया बिश्वनाथ कुर्शिका ने कहा, हमने शुद्धिकरण अनुष्ठान करके उन्हें सजा दी, ताकि वे रक्त संबंध में शादी करने के पाप से मुक्त हो सकें। उन्होंने दावा किया कि अगर यह अनुष्ठान नहीं किया जाता, तो गांव में फसल नष्ट हो जाती और बारिश नहीं होती।
ये भी पढ़ें- 40 साल की शिक्षिका यौन शोषण की आरोपी: नाबालिग छात्र से प्यार का दावा, जमानत की अपील में कहा- मैं उसकी घरवाली..