फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government requests Kerala CM to rescue 130 odia workers

केरल की बाढ़ में फंसे ओडिशा के 130 मजदूर, सरकार ने लगाई मदद की गुहार

Sat, 18 Aug 2018 02:40 PM IST
भुवनेश्वर, भाषा
भुवनेश्वर, भाषा Updated Sat, 18 Aug 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Odisha government requests Kerala CM to rescue 130 odia workers

केरल में इस वक्त सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई हुई है। वहां हालात बेहद खराब हैं। इसी बीच ओडिशा सरकार ने केरल की बाढ़ में फंसे ओडिया मजदूरों की मदद की गुहार लगाई है। मजदूरों की संख्या 130 बताई जा रही है जो कि बाढ़ ग्रस्त ओदिपल्ली में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने यह अनुरोध अनिल सेठी (वहां फंसे लोगों में से एक) की मदद की गुहार लगाने और करीब 130 मजदूरों के वहां फंसे होने की जानकारी देने के बाद किया है। इन मजूदरों को ओदिपल्ली में अलुवा मुन्नार रोड स्थित आश्रय स्थल ले जाया गया है, लेकिन वहां उन्हें भोजन-पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ये सभी मजदूर ओडिशा से है।
विज्ञापन


राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी एच कुरियन को एक पत्र लिख कहा, 'मैं, आप से ओडिशा के बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए यहां विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में हेल्पलाइन भी शुरू की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा का कोई भी प्रभावित व्यक्ति 1070 (टोल फ्री) और 0674-2534177 नंबर पर फोन कर सकता है।


ओडिशा सरकार पहले ही बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए पांच करोड़ रुपए की वित्तिय सहायता की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपने समकक्ष पिनराई विजयन से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और सहायता की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed