{"_id":"5d0a2fba8ebc3e643c4d7b91","slug":"odisha-government-orders-to-test-litchi-fruit-after-deaths-by-encephalitis-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में इंसेफेलाइटिस के कहर के बाद ओडिशा में लीची का परीक्षण करने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में इंसेफेलाइटिस के कहर के बाद ओडिशा में लीची का परीक्षण करने का निर्देश
Wed, 19 Jun 2019 06:21 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुबनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुबनेश्वर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
बाजार में बिकती लीची
- फोटो : फाइल फोटो
बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के चलते अब तक 100 से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह पता लगाएं कि राज्य में बिक रही लीची में विषाक्त पदार्थ तो नहीं है।
विज्ञापन
यह निर्देश उन रिपोर्ट के आधार पर दिए गए हैं जिनमें यह कहा जा रहा है कि इंसेफेलाइटिस बिहार के मुजफ्फरपुर सहित उन क्षेत्रों में फैल रहा है जहां लीची की पैदावार होती है और लीची खाने से यह बीमारी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य आयुक्त को बाजार में बिक रही लीची के नमूनों का जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा था कि इंसेफेलाइटिस फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसमें रात में खाली पेट सोना, डिहाइड्रेशन और खाली पेट लीची खाना कुछ प्रमुख कारण बताए गए थे।
विज्ञापन