फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government officer held for possessing crypto worth Rs 1.75 crore

Odisha: 1.75 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी रखने के आरोप में ओडिशा सरकार का एक अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 02:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Oct 2022 02:50 AM IST
सार

गिरफ्तार अधिकारी ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता (योजना, निगरानी, डिजाइन एवं जांच) में अपर मुख्य अभियंता के पद पर तैनात हैं और सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके आवास पर छापा शुक्रवार को मारा गया और शनिवार सुबह तक तलाशी जारी रही।

विज्ञापन
Odisha government officer held for possessing crypto worth Rs 1.75 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सरकारी अभियंता के पास से 1.75 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अपर मुख्य अभियंता के आवास पर छापा मारा, जहां से क्रिप्टोकरेंसी बरामद की गई।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि अधिकारी ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता (योजना, निगरानी, डिजाइन एवं जांच) में अपर मुख्य अभियंता के पद पर तैनात हैं और सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले में सतर्कता विभाग द्वारा अपर मुख्य अभियंता के यहां की गई छापेमारी में क्रिप्टोकरंसी मिली है। उनके आवास पर छापा शुक्रवार को मारा गया और शनिवार सुबह तक तलाशी जारी रही। उन्हें आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की जेल रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जैसे ही अधिकारी और उनके परिवार ने जांचकर्ताओं को दरवाजे पर खड़ा देखा, तो उन्होंने अपने पास मौजूद क्रिप्टोकरेंसी के सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की। इसमें कहा गया है कि क्रिप्टोकरेंसी का आंकड़ा बढ़ सकता है। एक न्यायाधीश द्वारा तलाशी वारंट जारी होने के बाद जांचकर्ताओं ने खुर्दा, संबलपुर और बारगढ़ जिलों में भी अधिकारी के संपत्तियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि उन्हें संबलपुर में 1.27 करोड़ रुपये के आठ प्लॉट, 64.42 लाख रुपये का बीमा, 39 लाख रुपये के दो चार पहिया वाहन, तीन लाख रुपये के दो दुपहिया वाहन, 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 332 ग्राम सोने के आभूषण, 15.55 लाख रुपये के घरेलू सामान और 1.7 लाख रुपये नकद मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed