{"_id":"5f3a30fb0aeffc4bdd7e9ffc","slug":"odisha-government-conduct-more-than-one-lac-corona-test-with-in-two-days-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पिछले दो दिनों में राज्य सरकार ने एक लाख से ज्यादा लोगों का किया कोरोना टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पिछले दो दिनों में राज्य सरकार ने एक लाख से ज्यादा लोगों का किया कोरोना टेस्ट
Mon, 17 Aug 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए ओडिशा सरकार ने अपनी कमर कस ली है। ओडिशा सरकार ने पिछले दो दिनों में एक लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना का टेस्ट कर लिया है। राज्य सरकार कोविड-19 को नियंत्रण करने और उसमें सुधार लाने की प्रक्रिया पर ज्यादा जोर दे रही है।
विज्ञापन
राज्य सरकार जल्द ही एक मिलियन कुल परीक्षणों के कुछ महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार करने वाली है। ओडिशा सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना की सकारात्मकता दर घटी है। पिछले महीने ये 9.2 फीसदी थी जो इस महीने घटकर 5.5 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में ओडिशा के गंजाम जिले में 14,953 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है और ये देश के दूसरे राज्यों से बहुत ज्यादा है। बता दें कि ओडिशा में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 के 2,924 नए मामले सामने आए हैं और दस लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इन नए संक्रमित मामलों में 1,815 लोग क्वारंटीन सेंटर से हैं और 1,109 मरीज स्थानीय इलाकों से संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा समय की बात करें तो राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 60,000 के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 343 पहुंच गई है।
राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए 2,924 मरीजों में से सबसे ज्यादा मरीज यानि कि 488 मरीज अकेले खुर्दा जिले से हैं। रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा गंजाम जिले से 318, जाजपुर से 200, झारसुगुड़ा से 30, कालाहांडी से 27, कंधमाल से 50, केन्द्रापड़ा से 60, केन्दुझर से 26, कोरापुट से 95, अनुगुल से 37, बालेश्वर से 37, बरगड़ से 48, भद्रक से 107, बलांगीर से 27, बौद्ध से 8, कटक से 189, देवगड़ से 16, ढेंकानाल से 40, गजपति से 71, जगतसिंहपुर से 47, मालकानगिरी से 93, मयूरभंज से 136, नवरंगपर से 26, नयागड़ से 142, नुआपड़ा से 20, पुरी से 144, रायगड़ा से 116, सम्बलपुर से 37, सोनपुर से 38 और सुन्दरगढ़ से 161 पहुंच गया है।