Vande Bharat: ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत, रेल मंत्री बोले- जनवरी तक दूसरी ट्रेन चलाने की बना रहे हैं योजना
सभा को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार में ओडिशा अब विकास के रास्ते पर है। प्रदेश को अब विश्व स्तरीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। दूरसंचार और इंटरनेट को भी मजबूती दी जा रही है। रेलवे के अलावा हाइवे का नेटवर्क भी सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा को गुरुवार को एक साथ दो-दो सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि जनवरी-फरवरी तक ओडिशा में दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर हावड़ा स्टेशन पहुंचे।
हावड़ा में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए। वंदे मेट्रो को 100 किलोमीटर से कम दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
#WATCH | "PM Modi has set a target that Vande Bharat should reach almost all the states by June...Vande Metro is being designed for a distance of less than 100 km and for daily travel of passengers," says Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw, Howrah pic.twitter.com/KT1YqxVOwX
— ANI (@ANI) May 18, 2023
दूसरी वंदे भारत चलाने की योजना
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के बाद पुरी रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ओडिशा में वंदे स्लीपर और वंदे मेट्रो शुरू करने की योजना बना रहा है। कैबिनेट मंत्री के अनुसार, ओडिशा में दूसरी वंदे भारत पुरी-भुवनेश्वर-कटक-अंगुल और राउरकेला रूट पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। वैष्णव ने कहा कि दूसरी वंदे भारत अगली साल के जनवरी-फरवरी तक चलाई जाएगी। वैष्णव ने बताया कि वह कि वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा को एक और वंदे भारत चलाने के लिए अनुरोध करेंगे।
मोदी सरकार में प्रदेश में विकास का नया आयाम
मंच से सभा को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार में ओडिशा अब विकास के रास्ते पर है। प्रदेश को अब विश्व स्तरीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। दूरसंचार और इंटरनेट को भी मजबूती दी जा रही है। रेलवे के अलावा हाइवे का नेटवर्क भी सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। मोदी सरकार के नेतृत्व में रेलवे के विकास के लिए प्रदेश को लगभग 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वैष्णव का कहना है कि रेलवे के अलावा, दूरसंचार विभाग ने भी प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 5,600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
राज्य सरकार से मदद का आग्रह
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से आग्रह किया है कि वह प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए अपना अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत की जाए। प्रदेश में विकास के लिए भूमि अधिग्रहण करने में सहयोग प्रदान करें। वैष्णव ने विकास परियोजनाओं के लिए वन विभाग की मंजूरी के लिए राज्य सरकार की मदद मांगी।
अब जानिए, वंदे भारत के बारे में
रेलवे अधिकारियों ने नई वंदे भारत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में 16 कोच हैं। 20 मई से पुरी-हावड़ा वंदे भारत जनता के लिए खोले जाएंगे, जो लगभग साढ़े छह घंटे में 500 किमी की दूरी तय करेगी। सप्ताह में छह दिन ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गुरुवार को सिर्फ अवकाश रहेगा।
ऐसा रहेगा गाड़ी का किराया
- एसी चेयर कार- 1,265 रुपये
- कैटरिंग चार्ज- 162 रुपये
- एग्जीक्यूटिव चेयर कार- 2420 रुपये
- कैटरिंग चार्ज- 195 रुपये
इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज
- खुर्दा रोड
- भुवनेश्वर
- कटक
- जाजपुर क्योंझर रोड
- भद्रक
- बालसोर
- खड़गपुर
(सभी स्टॉपेज पर गाड़ी दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।)