फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha First Delta Plus Patient Took Over 3 Weeks To Recover In Home Isolation

ओडिशा : देवगढ़ में डेल्टा+ वेरिएंट के मरीज ने दी कोरोना को मात, होम क्वारंटीन में रहकर हो गया ठीक

Mon, 28 Jun 2021 02:43 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Jun 2021 02:43 AM IST
सार

देवगढ़ जिले के बारकोटे प्रखंड के 60 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का कड़ाई से पालन किया एवं वह घर में पृथक-वास में चले गए और उन्हें इन चीजों से शीघ्र उबरने में मदद मिली।
 

विज्ञापन
Odisha First Delta Plus Patient Took Over 3 Weeks To Recover In Home Isolation
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना के नए डेल्टा प्लस को लेकर उत्पन्न चिंताओं के बीच ओडिशा में इसके पहले मरीज ने रविवार को कहा कि उसे इस वायरस को पराजित करने में तीन हफ्ते से थोड़ा अधिक वक्त लगा। देवगढ़ जिले के बारकोटे प्रखंड के 60 वर्षीय व्यक्ति ने यह भी कहा कि उन्होंने डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का कड़ाई से पालन किया एवं वह घर में पृथक-वास में चले गए और उन्हें इन चीजों से शीघ्र उबरने में मदद मिली।

विज्ञापन


उन्होंने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल से कहा कि 23 मई को मुझे बदन दर्द एवं फ्लू जैसे लक्षण महसूस हुए और 26 अप्रैल को जांच में डेल्टा स्वरूप कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। मैंने 30 मार्च को कोविशील्ड की पहली खुराक ले रखी थी। मुझे इस वायरस को पराजित करने में 20-25 दिन लग गए। (ईश्वर को) धन्यवाद, मुझे अस्पताल नहीं जाना पड़ा।
विज्ञापन


देवगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी एम के उपाध्याय ने कहा कि जिस गांव में यह बुजुर्ग रहते हैं, उस गंव में 10-30 अप्रैल के बीच 81 लोगों में संक्रमण पाया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन 60 साल के इन बुजुर्ग में परिवर्तित स्ट्रेन मिला जिसकी केंद्र सरकार ने चिंता के स्वरूप के रूप में पहचान कर रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह बुजुर्ग अब ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविशील्ड की पहली खुराक ने शायद इन बुजुर्ग को डेल्टा प्लस स्वरूप का कड़ा मुकाबला करने की ताकत दी। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. बिजय महापात्रा ने कहा कि रोग विज्ञान टीम उनकी सेहत पर अभी और निगरानी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed