फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha first BJP government Swearing in ceremony on June 12 legislature party meeting on 11

Odisha: ओडिशा में अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी पहली भाजपा सरकार; विधायक दल की बैठक कल

Mon, 10 Jun 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 05:47 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के कारण ओडिशा की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव किया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ओडिशा की पहली भाजपा सरकार राज्य में 10 जून को शपथ लेगी। विधायक दल की बैठक भी अब 11 जून को होगी।

विज्ञापन
Odisha first BJP government Swearing in ceremony on June 12 legislature party meeting on 11
भाजपा नेता विजयपाल सिंह तोमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को होना था। पार्टी नेता जतिन मोहंती और विजयपाल सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


मोहंती ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के कारण शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव किया गया है। साथ ही विधायक दल की बैठक भी अब 11 जून को होगी। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ओडिशा की पहली भाजपा सरकार राज्य में 10 जून को शपथ लेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी शनिवार को इसकी पुष्टि की थी। हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख बदलने का फैसला रविवार को लिया गया। भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।  
विज्ञापन


भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री की रेस में ये भी नाम
ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए सुरेश पुजारी के अलावा मनमोहन सामल, प्रताप चंद्र सारंगी, बैजयंत पांडा, गिरीश चंद्र मुर्मू, संबित पात्रा, जयनारायण मिश्रा और अपराजिता सारंगी का भी नाम चल रहा है। दौड़ में सबसे आगे धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा था लेकिन उनके मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद सीएम बनने की संभावना काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed