फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Eight people including a seven year old child, died after consuming alcohol

Odisha: जरूरत से ज्यादा देशी शराब पीने से 15 दिन में आठ लोगों की मौत, सात साल के बच्चे ने भी कर दी अति

Wed, 14 Sep 2022 11:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Sep 2022 11:49 AM IST
सार

चौंकाने बात यह सामने आई है कि जिले में बच्चों से लेकर महिलाएं भी शराब पी रही हैं। सीडीएमओ ने दावा किया है एक अस्पताल में इलाज करा रहे एक चार साल के बच्चे में इसके लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन
Odisha: Eight people including a seven year old child, died after consuming alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में शराब पीने से पिछले 15 दिनों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में एक सात का बच्चा भी शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद पूरे राज्य में दहशत है। घटना राज्य के मलकानगिरी जिले की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सभी की मौत के पीछे अधिक मात्रा में देशी शराब पीने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों ने बताया, मथिली प्रखंड के हलदीकुंड गांव में एक सात वर्षीय आदिवासी बच्चे की टांगों में सजून आ गई थी, इसके बाद उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव में सात लोगों की मौत हो चुकी है। एक मरीज की जांच में पता चला कि सभी की मौत अधिक मात्रा में शराब पीने की वजह से हुई। मलकानगिरी के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी प्रफुल्ल नंदा ने बताया, अधिक मात्रा में देशी शराब पीने से आठ लोगों मौत हो गई। 
विज्ञापन


बच्चे से लेकर महिलाएं भी पी रहीं शराब 
सबसे चौंकाने बात यह सामने आई है कि जिले में बच्चों से लेकर महिलाएं भी शराब पी रही हैं। सीडीएमओ ने दावा किया है एक अस्पताल में इलाज करा रहे एक चार साल के बच्चे में इसके लक्षण मिले हैं। उसकी मां की मौत भी शराब पीने के कारण हुई थी। उन्होंने बताया, अधिक मात्रा में शराब पीने से किडनी और लीवर फेल हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed