फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha couple sells newborn girl for Rs 12000

गरीबी का दंश : दंपति ने नवजात बिटिया का महज 12 हजार रुपये में कर डाला सौदा, जांच के आदेश

Sun, 30 Jan 2022 02:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Jan 2022 02:45 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्म के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा के एक निःसंतान दंपति को कथित तौर पर अपनी बच्ची को 12,000 रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
Odisha couple sells newborn girl for Rs 12000
नवजात बच्ची (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक माता-पिता द्वारा अपनी नवजात बच्ची को महज 12 हजार रुपये में बचेने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि बच्ची का जन्म बृहस्पतिवार को धर्मशाला थाना क्षेत्र के सनरायपाड़ा में एक दंपति के घर हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्म के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा के एक निःसंतान दंपति को कथित तौर पर अपनी बच्ची को 12,000 रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को भी कथित बिक्री की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन को इस बारे में सूचित करने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने कहा कि "हमारी पहले से ही तीन बच्चियां हैं। चूंकि मैं एक दिहाड़ी मजदूर हूं, इसलिए छह सदस्यीय परिवार का भरण पोषण करना बहुत कठिन होगा। इसलिए, हमने नवजात को एक निःसंतान दंपति को सौंपने का फैसला किया, जो एक रिश्तेदार हो सकता है, बच्ची को गोद लेने और अच्छी तरह से पालने के लिए।" 


अधिकारियों ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) को मामले की जांच करने और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। डीसीपीयू, जाजपुर के कानूनी अधिकारी तपन कुमार पांडा ने कहा, "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। कथित तौर पर बच्चे को बेचने वाले दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed