फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha couple gets married by taking oath of Constitution, organises blood donation camp

ओडिशा: युगल ने अनोखे ढंग से रचाई शादी, पहले संविधान की शपथ ली फिर रक्तदान शिविर लगाया

Wed, 23 Oct 2019 09:53 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Oct 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Odisha couple gets married by taking oath of Constitution, organises blood donation camp
ओडिशा में अनोखे ढंग से शादी रचाने वाला नवयुगल - फोटो : ANI

अपनी शादी को अनोखा और यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई उड़नखटोले पर सवार होता है तो कोई पानी के अंदर एक-दूसरे के साथ पूरी उम्र बिताने की कसम खाता है। लेकिन ओडिशा में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसमें समाज को संदेश देने का गंभीर प्रयास दिखाई दिया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ओडिशा के बेरहामपुर में एक दंपति ने अनोखे तरीके से शादी की। उनकी इस शादी में मानो पूरा शहर शामिल हुआ। 

दरअसल, नवदंपती बिप्लब कुमार और अनीता ने भारतीय संविधान की एक प्रति सामने रखकर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार करने की प्रतिज्ञा ली। सिर्फ यही नहीं इस अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान नवदंपती ने शादी में आए मेहमानों के साथ रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान भी किया। अपनी शादी को लेकर दंपती ने कहा कि हर किसी को दहेज प्रथा से बचना चाहिए। साधारण तरीके से विवाह करना पर्यावरण के अनुकूल है, क्योंकि इसमें कोई पटाखा नहीं फोड़ा जाता या तेज संगीत नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लब कुमार ने कहा कि हमारी शादी में हमने ऐसा करने वाले बारातियों से बचने की कोशिश की। दवा कंपनी में कार्यरत बिप्लब कुमार ने कहा कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए, यह एक नेक काम है।

कुमार के जैसी ही भावनाएं उनकी पत्नी अनीता ने भी व्यक्त कीं। अनीता पेशे से एक सहायक नर्स हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के नए चरण को एक अलग तरीके से शुरू करने को लेकर काफी खुश हैं।


उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने अपना नया जीवन रक्तदान शिविर के आयोजन के नेक कार्य के साथ शुरू किया। विधवाओं ने भी इसमें भाग लिया। नवविवाहिता अनीता ने कहा कि इस तरह की शादियों से हमें दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed